बिहार में भाजपा के कद्दावर नेता सुशील मोदी बिहार सरकार पर अक्सर तंज कसते रहते हैं.वे बारी – बारी से सत्तारूढ़ गठबंधन राजद और जदयू को घेरते रहते हैं.इसी क्रम में आज उन्होंने ट्वीट करके नीतिश कुमार की घेराबंदी करने की कोशिश की है.
दरअसल बिहार में एक अपराधी ने एक पंचायत के मुखिया की हत्या कर दी है उसी को मुद्दा बनाते हुए सुशील मोदी ने आज ट्विटर पर नीतिश की खूब आलोचना की.उन्होंने अपराध करने वाले अपराधी का नाम भी लिखा जो कि एक यादव है.इससे अप्रत्यक्ष तौर पर उन्होंने लालू यादव को भी घेरा.
उन्होंने लिखा – सुशासन बाबू के गृह जिला नालंदा में नीरपुर पंचायत के मुखिया शिवेंद्र की दिन में सरेआम उसी श्रवण यादव नामक अपराधी ने गोली मारकर हत्या कर दी जिसने इसके पूर्व भी इसी पंचायत के एक मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी थी.सरकार और प्रशासन की लापरवाही व मिलीभगत के कारण आज भी ये अपराधी खुलेआम बाहर घूम रहा है.

ज़मीन से ज़मीन की बात – भू-मंत्र