फाइल फूटेज – सांकेतिक तस्वीर 

बिहार कांग्रेस के उपाध्यक्ष और प्रख्यात पत्रकार रवीश कुमार के बड़े भाई ब्रजेश पांडेय पर एक दलित महिला के यौन शोषण और सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगा है.आरोप लगाने वाली लड़की कांग्रेस नेता की ही बेटी है.ढाई महीने पहले लड़की ने एफआईआर दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने तब से अबतक कुछ नहीं किया था. अब जब मामला मीडिया में उछला तब कुछ सुगबुगाहट हुई.

बहरहाल ब्रजेश पांडेय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. पीड़ित लड़की ने पूर्व में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी खत लिखा था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. इस वजह से अंत में उसे मीडिया से बातचीत करनी पड़ी.पूरे मामले की पड़ताल करती ज़ी न्यूज़ की एक रिपोर्ट –

ज़मीन से ज़मीन की बात www.bhumantra.com