बिहार में अजीब सियासत चल रही है.लालू यादव और उनका कुनबा दिन – रात केंद्र और प्र.मोदी पर निशाना साधने में लगे रहते हैं.इस कवायद में वे राज्य के बुनियादी मामलों से भी मुंह फेर लेते हैं.यही वजह है कि भाजपा बिहार के कद्दावर नेता सुशील मोदी अक्सर उनको लपेटे में लेते रहते हैं.अब फिर उन्होंने लालू यादव और उनके बेटों पर तंज कसा है.
ट्विटर पर उन्होंने लिखा – “जो लोग चपरासी-किरानी बनने के लायक भी नहीं थे, उन्हें नेता का बेटा होने के दबाव में नीतीश कुमार ने जब मंत्री बना दिया तो वे देश के प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने लग गए.उन्हें पहले चारा घोटाले के सजायाफ्ता का लाइ-डिटेक्टर टेस्ट कराना चाहिए.”



