केन्द्रीय रेल और संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा इस वक़्त लोकप्रियता के चरम शिखर पर हैं. देश के सबसे बड़े राज्य के संभावित मुख्यमंत्री के तौर पर उनका नाम लगातार छाया हुआ है. उनके समर्थक लगातार उनके पक्ष में मुहिम चला रहे हैं. सोशल मीडिया पर जमकर लिखा-पढ़ी चल रही है. गूगल न्यूज़ में वे ट्रेंड कर रहे हैं. 
लेकिन कोई कमी न रह जाए, सो उनके प्रशंसक यज्ञ और पूजा पाठ भी कर भगवान को प्रसन्न कर रहे हैं ताकि उनके मुख्यमंत्री बनने की राह में विघ्न है उसे विघ्नहर्ता हर लें. इसी के मद्देनज़र उनके संसदीय क्षेत्र ‘गाजीपुर’ में प्रार्थनाओं का दौर चल पड़ा. लोगों ने उनकी तस्वीर रखकर हवन – पूजन भी किया. देखिये तस्वीर –
ज़मीन से ज़मीन की बात 
www.bhumantra.com