उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में मनोज सिन्हा का नाम मीडिया में सबसे आगे चल रहा है. आज तो लगभग सभी चैनल इसपर एक तरह से मुहर भी लगा चुके हैं कि उनके नाम पर सहमति बन भी चुकी है. लेकिन अब अचानक ही ख़बरों का रूख बदलता नज़र आ रहा है. मनोज सिन्हा को मीडिया में आकर सफाई देनी पड़ी. उन्होंने कहा –
-मीडिया का कुछ धडा बेवजह में मेरा नाम उछाल रहा है
-मैं सीएम की रेस में नहीं हूँ
-मैंने सीएम पद के लिए कोई दावा नहीं किया
–विधायक दल, संसदीय बोर्ड तय करेगा सीएम
इस खबर के बाद कुछ और ख़बरें तत्काल फ्लैश करने लगी जिससे आभास हो रहा है कि मनोज सिन्हा को मुख्यमंत्री बनने से रोकने के लिए बड़ी साजिश रची जा रही है और चौतरफा उन्हें घेरने की कोशिश की जा रही है. उसी के तहत मीडिया में चल रही ख़बरों का दवाब मनोज सिन्हा पर डाल दिया और उन्हें आजतक/एनडीटीवी आदि चैनलों को इस मामले में अपनी सफाई देनी पड़ी.
उधर लखनऊ के भाजपा दफ्तर में केशव प्रसाद मौर्य को मुख्यमंत्री बनाने के लिए समर्थकों को भेजा गया. खुद केशव प्रसाद मौर्य अमित शाह से मिलने उनके दिल्ली ऑफिस पहुंचे. उधर योगी आदित्यनाथ को चार्टेड प्लेन करके दिल्ली बुलाया गया और अभी दिल्ली में गहमागहमी तेज है जबकि शाम को पार्टी मीटिंग होनी ही है.
बहरहाल साफ़ है कि मनोज सिन्हा को मुख्यमंत्री बनने से रोकने के लिए तमाम कोशिशे जारी है. इसलिए जबतक आधिकारिक रूप से उनके नाम का एलान नहीं होता तबतक किसी के लिए कुछ भी कह पाना जोखिमभरा है क्योंकि साजिशों का दौर जारी है.
ज़मीन से ज़मीन की बात
www.bhumantra.com





