भाजपा की भक्ति भू-समाज चाहे कितना भी क्यों न कर ले,उसके एजेंडे में दूर-दूर तक भू-समाज नहीं है. यही वजह है कि भूमिहार ब्राह्मणों का इस्तेमाल कर भाजपा उसे दूध में पड़ी मक्खी की तरह फेंक देता है. लेकिन इन सबसे बेफिक्र भू-समाज लगातार भाजपा और मोदी की भक्ति में निस्वार्थ भाव से तल्लीन है. लोकसभा चुनाव से लेकर उत्तरप्रदेश चुनाव तक की यही कहानी है. उदाहरणस्वरूप केंद्र में भू-समाज के किसी नेता को आजतक कैबिनेट मिनिस्टर नहीं बनाया गया. उत्तरप्रदेश में मनोज सिन्हा के नाम को योगी आदित्यनाथ के ढाल के रूप में इस्तेमाल किया गया और साजिशन मुख्यमंत्री की रेस में खड़ा करके अचानक से गायब कर योगी को उ.प्र. का सीएम बना दिया गया.
बहरहाल आज उत्तरप्रदेश में शपथग्रहण समारोह है. योगी आदित्यनाथ के साथ – साथ मंत्रिमंडल भी शपथ लेगा. लेकिन राज्यपाल को मंत्रियों की जो सूची दी गयी है उसमें मुहम्मदाबाद से भारी मतों से जीतकर आयी और नारी शक्ति का प्रतीक ‘अलका राय’ का नाम कहीं नहीं है. जबकि मंत्रिमंडल में उनका नाम होना अनिवार्य था. उन्होंने उस अंसारी परिवार की सत्ता को ध्वस्त किया जिसकी इलाके में तूती बोलती थी. लेकिन भाजपा ने इन सारी बातों को दरकिनार कर भू-समाज को एक बार फिर छला. मनोज सिन्हा और अलका राय को सत्ता में भागीदार न बनाकर भाजपा ने दो दिन में भू-समाज को लगातार दो आघात दिए. निश्चित ही भाजपा का ये निंदनीय और अदूरदर्शी कदम है. देखिये मंत्रियों की पूरी सूची – 

यह भी पढ़ें : योगी मंत्रिमंडल में अलका राय को मिले महत्वपूर्ण मंत्रालय,अंसारी का फाटक तोड़ा है उन्होंने 
 

ज़मीन से ज़मीन की बात 
www.bhumantra.com