चार घंटे पहले ही हमने लिख दिया था कि शपथ ग्रहण समारोह में मनोज सिन्हा नज़र तक नहीं आये. अब आजतक ने भी उसकी पुष्टि कर दी और उसपर बाकयदा ब्रेकिंग न्यूज़ की शक्ल में खबर भी चलायी गयी.गौरतलब है कि उनके अलावा वे तमाम लोग शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद थे जिनका नाम मुख्यमंत्री के नाम के लिए मीडिया में उछले थे. मसलन राजनाथ आदि सब मौजूद थे सिर्फ मनोज सिन्हा पूरे परिदृश्य से गायब थे.
खबर है कि शपथ ग्रहण समारोह के समय वह लखनऊ से 350 किमी दूर गाजीपुर में अपने संसदीय क्षेत्र में मौजूद थे. ऐसे में ये सोंचने वाली बात है कि शपथ ग्रहण समारोह के पास होकर भी वे इतने दूर क्यों रहे? साफ़ है कि पूरे मसले से वे भी कहीं न कहीं आहत हुए हैं और इसलिए इससे अपने आप को दूर रखना ही उचित समझा. 
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मनोज सिन्हा को मोदी-शाह की तरफ से मुख्यमंत्री की शपथ लेने के लिए तैयार रहने को कह दिया गया था और जब नाम की घोषणा होने की बारी आयी तो उनका पत्ता काटकर योगी आदित्यनाथ को कुर्सी दे दी गयी.ऐसे में उस शपथ ग्रहण समारोह में सहज भाव से वे कैसे जा पाते? सभवतया इसलिए उन्होंने समारोह से दूरी बनाना ही उचित समझा.
ज़मीन से ज़मीन की बात 
www.bhumantra.com