फिल्म ‘चौहर’ में ‘बाभन’ शब्द का आपत्तिजनक प्रयोग
भूमिहार ब्राह्मणों के मान-मर्दन की असफल कोशिशें लंबे समय से चल रही है. राजनीति के मैदान में उठा-पटक के अलावा मीडिया,साहित्य और सिनेमा के माध्यम से भी लगातार हमले होते रहे हैं. इसमें भूमिहार ब्राह्मणों (बाभन) को नकरात्मक तरीके से पेश किया जाता रहा है. इसी की अगली कड़ी है बचकानी फिल्म – “चौहर”. इसमें बाभन लड़की और पासवान लड़के के प्रेम प्रसंग को दिखाया गया.
फिल्म के ट्रेलर में बाभन शब्द का प्रयोग किया गया है और अहंकार तोड़ने का संवाद भी है.कोई शक नहीं कि घटिया सोंच के साथ बनायीं गयी ये एक बकवास मूवी है और इसे ज्यादा तूल देना फिल्म को हाईलाईट करना होगा.
लेकिन बाभनों को लेकर किस तरह की साजिशें चल रही है उसका परदाफाश करने के लिए भू-मंत्र पर ये खबर डाली जा रही है. कहने का मतलब है कि जिन बाभनों का विनाश 15 साल में पूरी ताकत भी झोंककर सरकार नहीं कर पायी, वो काम अब सिनेमाई लौंडे करेंगे, आश्चर्य!




