| मोबाइल टावर रेडिएशन से स्वास्थ्य को कोई खतरा नहीं : मनोज सिन्हा |
मोबाइल टावर रेडिएशन का क्या स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है? आसपास लगे टावरों को देखकर ये सवाल अक्सर हमारे मन में उठता है. लेकिन दूरसंचार मंत्री मनोज सिन्हा का कहना है कि इससे स्वास्थ्य पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता. उन्होंने एक अध्ययन का हवाला देते हुए कहा कि अबतक जो भी अध्ययन हुए उसमें मोबाइल टावर रेडिएशन से स्वास्थ्य को खतरा जैसी कोई बात सामने नहीं आई. मंत्री ने आगे जोर देकर कहा कि भारत में रेडिएशन उत्सर्जन के लिए निर्धारित मानदंड वैश्विक मानकों की तुलना में ज्यादा सख्त हैं. सिन्हा की टिप्पणी उस रिपोर्ट के बाद आई है जिसके अनुसार उच्चतम न्यायालय ने 42 साल के एक कैंसर मरीज की याचिका पर ग्वालियर में बीएसएनएल के मोबाइल टावर को बंद करने का आदेश दिया है.



