मनोज सिन्हा को मुख्यमंत्री न बनाने पर बसपा प्रमुख मायावती ने भाजपा पर निशाना साधा है. अंबेडकर जयंती पर भाजपा पर कटाक्ष करते हुए मायावती ने कहा कि भाजपा किसी की सगी नहीं है. ये न दलितों की सगी है और न ब्राह्मणों की सगी है. उसी दरम्यान मनोज सिन्हा का नाम लेते हुए कहा कि भाजपा ने ना तो पिछडे का और ना ब्राह्मण का सीएम बनाया. भूमिहार समाज से जो केन सरकार में मंत्री मनोज सिन्हा हैं, उनसे कहा कि आपको सीएम बनाएंगे. बेचारे वो वाराणसी में पूजा पाठ कर रहे थे…इतना ही नहीं जो स्थानीय क्षत्रिय समाज के लोग थे उन्हें भी किनारे कर दिया। अपने हिसाब से आरएसएस के आदमी को, जिसे मोदी योगी कहते हैं….उसको उन्होंने प्रदेश का सीएम बना दिया।’’ मायावती ने कहा कि अभी उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव हुए. जब चुनाव नजदीक थे तो भाजपा ने उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष जो ब्राहमण थे लक्ष्मीकांत बाजपेयी को हटाकर पिछडे वर्ग से अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य बना दिया.संघ के माध्यम से गांव गांव में संदेश दिया गया कि यदि भाजपा शासन में आयी तो पिछडों में से किसी को प्रदेश का ‘सीएम’ बनाया जाएगा.लेकिन अंत में भाजपा ने योगी को मुख्यमंत्री बनाकर विश्वासघात किया.



