बिहार राज्य के लोगों ने देश और दुनिया में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है और अपनी प्रतिभा से उच्च पदों पर आसीन हैं. महिलायें भी इसमें पीछे नहीं है. इन्हीं में से एक हैं ऋचा रंजन.
कॉर्पोरेट की दुनिया में ऋचा रंजन कोई अनजाना नाम नहीं है. लेकिन शायद हम सब इनसे अवगत नहीं. ये स्वाभाविक भी है. उनका परिचय और उनकी उपलब्धियां वैसे तो ढेरों हैं लेकिन आज हम उनका संक्षिप्त परिचय आपसे करवाते हैं और पृथ्वी दिवस पर उनका संदेश सुनवाते हैं.
ऋचा रंजन का संक्षिप्त परिचय –
ऋचा रंजन ने अपनी स्कूली शिक्षा नॉट्रे डेम एकेडमी पटना से की है। विज्ञान और गणित में इनकी विशेष अभिरुचि रही है और यही वजह है कि वे स्कूल के दिनों से ही इसमें हमेशा अव्वल आती रही हैं। बाद में उन्होंने IIT रुड़की से स्नातक किया। फिर कॉपोरेट दुनिया को ज्वाइन किया और कई बड़े पदों पर रही। बेहद कम उम्र में उन्हें बहुराष्ट्रीय कंपनी मॉर्गन स्टेनली के उपाध्यक्ष बनने का गौरव हासिल हुआ।
कॉपोरेट जगत की ऊँचाइयों पर पहुँचने के बाद उन्होंने लगभग पांच साल पहले कॉर्पोरेट जगत को त्याग दिया और पारम्परिक जीवनशैली, प्राचीन संस्कृति आदि पर शोध कार्य करने लगी। उन्हें लगता है कि इसमें अनंत संभावनाएं है जिसे ठीक से समझना अभी बाकी है। अपने देश, राज्य, समाज और सभ्यता व संस्कृति को लेकर उनकी सोंच का व्यापक दायरा है और इनके लिए बहुत कुछ कर रही है और आगे बहुत कुछ और भी करना चाहती हैं।
पृथ्वी दिवस पर ऋचा रंजन का देश और समाज के नाम संदेश




