BharatRatna4Dinkar

ट्विटर पर आपकी मेहनत रंग लायी, #BharatRatna4Dinkar 26वें नंबर पर ट्रेंड कर गया

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी की आज पुण्यतिथि है और इस मौके पर पूरा राष्ट्र उन्हें याद कर रहा है. लेकिन उन्हें जब भी हम याद करते हैं तो ये टीस तो उठती ही है कि धरती के इस रत्न को अबतक भारतरत्न क्यों नहीं मिला! इसी वजह से आज दिनकर को चाहने वाले, साहित्यप्रेमियों और समाज के बुद्धिजीवियों ने ट्विटर पर #BharatRatna4Dinkar हैशटैग से ट्विट किया और आपको ये जानकर हर्ष होगा कि यह हैशटैग भारत में 26वें नंबर तक ट्रेंड कर गया. हजारों हैशटैग के बीच बिना किसी पूर्व तैयारी के 26वें नंबर पर ट्रेंड करना अपने आप में कम उपलब्धि नहीं है. इसके लिए इस हैशटैग ट्रेंड में भाग लेने वाले और उसके लिए माहौल बनाने वाले तमाम लोग प्रशंसा के पात्र हैं. आइये देखते हैं कुछ ट्विटस –