पिछले साल पहली बार दिल्ली के गांधी शांति प्रतिष्ठान में भूमिहार प्रतिभा सम्मान का आयोजन किया गया था. यह आयोजन सफल रहा. इस बार इस प्रतिभा सम्मान का आयोजन जुलाई के महीने में किया जा रहा है जिसके लिए प्रतिभावान पात्रों की तलाश जारी है.इस संबंध में जारी सूचना –
द्वितीय भूमिहार प्रतिभा सम्मान समारोह **************************
कैसी प्रतिभा होनी चाहिए :
1. सिविल सर्विसेज मे अंतिम रूप से चयनित हो
2. IIT, Medical या IIM मे 1-100 रैकिंग लाया हो
3. यूनिवर्सिटी टाँपर हो
4. राष्ट्रीय/ अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर खेला हो या चयनित हुआ हो
5. किसी भी राष्ट्रीय स्तर का प्रतियोगिता (जैसे मिसेज/मिस इंडिया/एशिया/वर्ल्ड, मेधा छात्रवृति आदि) मे सफल हुए हो
6. फिल्म जगत से जुड़े कलाकार, संगीतकार आदि
7. पत्रकारिता मे जो राष्ट्रीय स्तर पर अपना छाप छोड़े हो
जैसा कि आपलोगो को याद होगा कि पहला प्रतिभा सम्मान, समारोह पिछले वर्ष 18 जून 2016 को आई. टी. ओ. के गाँधी शांति प्रतिष्ठान मे मनाया गया था | जिसमे समाज के 08 सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा का खोजकर और उनको बुलाकर सम्मानित किया गया था जिसमे एक IAS, एक IPS, 3 IRS, एक अन्डर 19 क्रिकेट के लिये चयनित खिलाड़ी, एक अर्न्तराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर तथा एक भारतीय महिला कबड्डी टीम की कोच को सम्मानित किया था |
देखने मे तो इन प्रतिभा को ढ़ूढ़कर बुलाना आसान लगता है पर सबसे कठिन और टेढ़ी खीर अपने समाज के सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा को खोजना ही है| परन्तु हमारे टीम के टीम वर्क और अपने समाज के लोगो का सहयोग का ही कमाल है कि पहला बार इतना बड़ा कार्यक्रम इतना आसानी से संभव हो सका| इस बार चूँकि सिविल सर्विसेज का परिणाम जून माह के पहला या दूसरे सप्ताह मे आयेगा | फिर उनमे अपने, समाज के कौन कौन है उनका मोबाइल नं ऊपर करना फिर उनको आने के, लिये राजी करना इन सभी प्रक्रिया मे लगभग एक माह का समय लगेगा इसलिए द्वितीय प्रतिभा सम्मान समारोह 23 जुलाई 2017 (रविवार) को मनाने का फैसला टीम की सहमति से लिया गया है| और आपको जानकर खुशी, होगी कि फिलहाल 6 प्रतिभागी भी मिल चुका है, बाकि अगर, आपलोगो के नजर मे राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी या राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता (जैसे, मिसेज इंडिया, मिस इंडिया/वल्डे या राष्ट्रीय छात्रवृत्ति, IIM, IIT(1-100रैंक)आदि) मे सफल हुए, है तो उनकी स्वीकृति लेकर उनका नाम और मोबाइल नं मेरे ईमेल I. D bhu.pratibhasamman@gmail.Com पर या भूमंत्रा के मेल bhumantra@gmail.com पर भेज सकते हैं.
लोग पूछेंगे कि इससे हमारे समाज को क्या फायदा होगा, तो फायदे इस प्रकार, है:
1. हमारे युवक एवं युवतियां एवं अभिभावक भी प्रेरित होगे और अपने, समाज के बच्चे आगे बढ़ेंगे
2. ये प्रतिभागी भी समाज से जुड़े रहेंगे
3. आपके नाजायज़ कामो मे नही पर वास्ताविक परेशानियो मे जरूर मदद करेंगे|



