लखनऊ. स्व.कृष्णानंद राय का हत्यारा मुख्तार अंसारी दहशत में हैं. दहशत का आलम ये है कि उसे नींद में भी अब मनोज सिन्हा फरसा लिए आते हुए दिखाई पड़ते हैं. तभी चिहुक कर वो उठ पड़ता है और चिल्लाने लगता है कि बचाओ-बचाओ. मनोज सिन्हा के फरसे से बचाओ.
यह कोई मजाक नहीं है. माफिया डॉन और कई हत्याओं के आरोपी मुख्तार अंसारी की आजकल कुछ ऐसी ही हालत है. यही वजह है उसने दूसरी बार केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा से अपनी जान को खतरा बताकर योगी सरकार से और ज्यादा सुरक्षा की गुहार की है.
विधानसभा कार्यवाही में भाग लेने पहुंचे अंसारी ने मीडिया से बातचीत में आरोप उस मनोज सिन्हा पर आरोप लगाया जिन्हें अपने दो मंत्रालयों के कार्य से इतनी भी छुट्टी नहीं मिलती कि चैन की सांस ले सके. उसका कहना है कि मुझे बदले की भावना से लखनऊ से बांदा जेल में शिफ्ट किया गया है. ये मुझे परेशान करने के मकसद से किया जा रहा है.मनोज सिन्हा के खिलाफ मेरे पास ठोस सबूत हैं.
गौरतलब है कि योगी सरकार ने जेल में बंद करीब 100 ‘बाहुबलियों’ को उनके गृह जिलों से दूर की जेल में ट्रांसफर कर दिया था. उसी के तहत मुख्तार अंसारी को लखनऊ से बांदा जिले की जेल में ट्रांसफर कर दिया गया था. तब से मुख्तार अंसारी बिलबिलाया हुआ है.



