दिल्ली. देश में टीवी न्यूज़ देखने वाले तमाम दर्शक डॉ. राकेश सिन्हा के नाम से वाकिफ हैं. वे टीवी न्यूज़ पर संघ के इकलौते ऐसे चेहरे हैं जिनकी बात का सम्मान विरोधी भी करते हैं क्योंकि उनके तर्क में दम होता है और उसके पीछे का उनका गहन अध्ययन साफ़-साफ़ दिखाई पड़ता है. वे दिल्ली विश्वविद्यालय में शिक्षक भी हैं. बहरहाल वे कल राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के द्वारा सम्मानित हुए. उन्हें केंद्रीय हिंदी संस्थान द्वारा दीनदयाल उपाध्याय पुरस्कार से सम्मानित किया गया.उन्हें ये सम्मान भारतीय संस्कृति , कला आदि के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए दिया गया. यह कार्यक्रम राष्ट्रपति भवन में आयोजित हुआ. वैसे वे मूलतः बिहार बेगूसराय के रहने वाले हैं और जाति से भूमिहार ब्राहमण हैं. उन्हें ढेरों बधाईयाँ.
Community Journalism With Courage




