गोपालगंज. कृष्णा शाही मर्डर केस में पुलिस के आधिकारिक बयान के मुताबिक़ हत्या के पीछे अवैध संबंध कारण है.एसपी रविरंजन कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि अवैध संबंध के कारण ही कृष्णा शाही की हत्या की गयी है. एसपी ने बताया बीजेपी नेता का अपने ही करीबी आदित्य राय की बहन के साथ अवैध संबंध था. अवैध संबंध की जानकारी आदित्य को 15 दिन पहले हुई थी जिसके बाद ही कृष्णा की हत्या की साजिश आदित्य ने रची. कृष्णा की जान लेने के लिये सब्जी में कीटनाशक दवा मिलाया गया और उसे खाने के बाद बीजेपी नेता ने दम तोड़ दिया. पुलिस ने आदित्य को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आदित्य ने पुलिस के सामने स्वीकार किया है कि उसने इस घटना को अंजाम दिया है. ज्ञात हो कि बुधवार को हथुआ के चैनपुर निवासी बीजेपी नेता कृष्णा शाही का शव फुलवरिया के मांझा गांव में कुएं में मिला था.



