bhumihar in nitish cabinet
पटना. बहुमत साबित करने के बाद आज नीतीश कुमार ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार भी कर दिया. इस मंत्रिमंडल में तीन भूमिहार नेताओं को जगह मिली है. इसमें से दो भाजपा के और एक जदयू से है. इनके नाम क्रमशः सुरेश शर्मा(मुजफ्फरपुर), विजय कुमार सिन्हा(लखीसराय) और राजीव रंजन/ललन सिंह (मुंगेर) हैं. 
राजीव रंजन उर्फ़ ललन सिंह को जल संसाधन और योजना मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है. हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मंत्रिमंडल के गठन में जातीय समीकरण का ख़ास ख्याल रखा गया है और इसी वजह से हर जाति को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की गयी है. 
लेकिन इस बार भूमिहारों को राजपूतों से ज्यादा जगह मंत्रिमंडल में मिली है. नीतीश मंत्रिमंडल में जहाँ तीन भूमिहारों को शामिल किया गया है तो दूसरी तरफ सिर्फ दो राजपूतों को ही मंत्रिमंडल में जगह मिली है.

Community Journalism With Courage