manoj sinha
राष्ट्रीय राजनीति में अपनी अलग पहचान रखने वाले केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा का कल जन्मदिन था. इस मौके पर उन्हें योगी आदित्यनाथ समेत देश के कई वरिष्ठ नेताओं और अन्य राज्य के मुख्यमंत्रियों ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी. 
विकासपुरुष मनोज सिन्हा का जन्म 1 जुलाई, 1959 को उत्तरप्रदेश के मोहनपुरा, गाजीपुर में हुआ. वे गाजीपुर(उत्तर प्रदेश) से संसद (लोक सभा) के सदस्य हैं और मोदी सरकार में मंत्री भी हैं. उन्होंने वर्ष 1982 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (BHU), वाराणसी से सिविल इंजीनियरिंग में एम.टेक किया है. वे बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के विद्यार्थी संघ के अध्यक्ष थे. पहली बार 1996 में वे 11वीं लोक सभा के लिए निर्वाचित हुए तथा वर्ष 1999 में पुन: 13वीं लोक सभा के लिए निर्वाचित हुए. वर्ष 2014 में वे 16 वीं लोक सभा (तीसरा सत्र) के लिए उत्तर प्रदेश के गाजीपुर निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं. 
उनका नाम राष्ट्रीय स्तर पर तब सुर्ख़ियों में छाया जब उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री के संभावित उम्मीदवार के रूप में उनका नाम सबसे ज्यादा मीडिया में उछला. हालाँकि मोदी सरकार के सबसे अच्छे मंत्रियों में भी उनकी गिनती की जाती है. उनकी जन्मदिन पर आए कुछेक बधाई संदेश :
1- संबित पात्रा : Birthday greetings to Sh @manojsinhabjp Ji May He be blessed with a long & healthy life! 
2-योगी आदित्यनाथ : श्री @manojsinhabjp जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनायें, आपकी दीर्घायु व स्वास्थ्य के लिये ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ। 
3-रामविलास पासवान : केंद्रीय मंत्रीमंडल मे मेरे सहयोगी श्री मनोज सिन्हा जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।आप स्वस्थ रहें एवं दीर्घायु हो @manojsinhabjp 
4-वसुंधरा राजे : My best wishes to Union Minister @manojsinhabjp ji on his birthday. I pray for your good health, happiness and long life. 
5-राधामोहन सिंह : Birthday wishes to my colleague Shri @manojsinhabjp ji, may God bless him with a long and healthy life.
Community Journalism With Courage