भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने पद्मावती मामले में संजय लीला भंसाली को आड़े हाथो लेते हुए एक तरह से चैलेंज दिया है कि वे पैगंबर मोहम्मद पर भी फिल्म बनाकर दिखाएं.ANI से बातचीत करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि दरअसल ‘पद्मावती’ हिन्दू थी इसलिए उनके चरित्र को गलत दिखाने की कोशिश की जा रही है.भारतीय इतिहास के साथ खिलवाड़ करने वाले ऐसे लोगों को जनता को सजा देनी ही चाहिए. उन्होंने कहा, “दुर्भाग्य है देश का कि देश में औरंगजेब को, टीपू सुल्तान को आइकन मानने वाले लोग देश के इतिहास के साथ खिलवाड़ करते हैं। पद्मावती के चरित्र को जिस ढंग से चित्रित किया गया है, अगर वो हिन्दू ना होती तो शायद किसी की हिम्मत ना होती।” उन्होंने आगे कहा, “और जिसने भी ऐसा किया है उसने भारत के इतिहास औप मान-मर्यादा के साथ खिलवाड़ किया है। पद्मावती ने अपने आप को मिटा दिया, लेकिन मुगलों के आगे घुटने नहीं टेके। इसलिए ऐसे लोगों को निश्चित रूप से जनता को सजा देनी चाहिए।”
सुनिए क्या कहा गिरिराज सिंह ने –



