मनीष शर्मा–
मोकामा (पटना)। मोकामा के निर्दलीय विधायक अनंत सिंह द्वारा मोकामा स्थित मारवाड़ी हाई स्कूल के प्रांगन में आयोजित कंबल वितरण समारोह में हजारों की संख्या में गरीब व निर्धनों का जुटान हुआ।
लगभग तीन घंटे तक चले इस कंबल वितरण समारोह में उपस्थित विधायक ने लगभग छह हजार गरीबों के बीच पटना से तीन पीकअप वैन पर लाए गए कंबलों का खुद ही वितरण किया।
काफी अच्छे क्वालिटी के कंबलों को पाकर वहां उपस्थित गरीब लोग काफी खुश दिख रहे थे। इस मौके पर उपस्थित लाभार्थियों को संबेधित करते हुए विधायक ने कहा कि गरीबों और मजलूमों के लिए उनका दरवाजा हमेशा खुला है चाहे वह किसी जाति या धर्म के क्यूं न हों। @fb



