| सुप्रीत कौर, न्यूज़ एंकर, आईबीसी 24 |
न्यूज़ एंकरिंग का पेशा चाहे हमें कितना भी ग्लेमरस क्यों न लगता है लेकिन वास्तविकता ये है कि ये एक बेहद चुनौतीपूर्ण काम है और इसकी सबसे चुनौती है,खबरों की अनिश्चितता. कब कौन सी घटना घट जाए और आपको उसकी ख़बर पढ़नी पड़ जाए, कहा नहीं जा सकता. छत्तीसगढ़ के न्यूज़ चैनल IBC24 की एंकर सुप्रीत कौर के साथ शनिवार को ऐसा ही हुआ जब उन्हें अपने पति की मौत की खबर पढ़नी पड़ी.
दरअसल सुप्रीत 10 बजे का बुलेटिन पढ़ रही थी , ठीक उसी वक़्त एक दुर्घटना की खबर आयी. उस कार दुर्घटना में 3 लोग मारे गए. खबर पढ़ते वक़्त ही उन्हें अनहोनी की आशंका हो गयी थी क्योंकि उस कार में उनके पति थे, ये उन्हें पता था. फिर भी उन्होंने न केवल खबर पढ़ी, बल्कि रिपोर्टर से पूरे मामले की जानकारी भी ली. बाद में ऑफस्क्रीन होते ही वे फूट-फूट कर रोयी. उनकी इस हिम्मत को दर्शक भी सलाम कर रहे हैं. कई दर्शक ये दृश्य देखकर भावुक भी हो गए.
एक दर्शक ‘प्रिय रंजन’ लिखते हैं – EBC24 चैनल की एँकर सुप्रित कौर न्यूज पढ़ रही थीं इसी बीच ब्रेकिंग न्यूज में जो खबर आई वो उनके पति की दुर्घटना में मौत की थी पर वो सामान्य खबर की तरह इस खबर को पढ़ कर अपने दायित्व को पूरा कर गई। खबर खत्म होने के बाद उन्होंने अपने मृत पति के बारे में भाग दौड़ शुरू की। हम उनकी नारीशक्ती को सलाम करते हैं और संवेदना व्यक्त करते हैं!
Rima Prasad – सुप्रीत कौर …जब से ख़बर पढ़ी हूं आपका चेहरा बार-बार जेहन में उभर रहा है , एंकर होने के नाते समझ सकती हूं कितना मुश्किल होता है हज़ार परेशानियों से लड़ते हुवे मुस्कुराता चेहरा ,असरदार आवाज़ के साथ स्क्रीन पर होना ,पर आपने जो किया है वो कल्पना से भी परे है, भगवान आपको ताक़त दे
गरीमा भारती – सड़क दुर्घटना में अपने पति की मौत की ख़बर को इस महिला एंकर सुपरीत कौर ने ख़ुद टीवी पर पढ़ा इनके जज़्बे को सलाम हर पत्रकार बिकाऊ नही होता


