उत्तरप्रदेश चुनाव में भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज सिन्हा धुआंधार प्रचार में कुछ इस कदर व्यस्त हैं कि उन्हें अपनी भी सुध-बुध नहीं.ऐसे में सुरक्षा एक अहम मसला बन जाता है.इसी को मद्देनज़र रखते हुए केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा को सरकार ने जेड श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया है.अब उनकी सुरक्षा सशस्त्र केन्द्रीय अर्धसैनिक बलों के कमांडों करेंगे.गौरतलब है कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत को भी ये वीआईपी सुरक्षा प्रदान की गयी है.दरअसल केन्द्रीय सुरक्षा एजेंसियों द्वारा तैयार की गई सुरक्षा एवं खतरा विश्लेषण रिपोर्ट में मनोज सिन्हा को ऐसी सुरक्षा मुहैया कराने को कहा गया था.

ज़मीन से ज़मीन की बात www.bhumantra.com