छात्र व उसकी मां के विरूद्ध भूमिहार ब्राह्मण उच्च विद्यालय की प्राचार्या की शिकायत
बक्सर । भूमिहार ब्राह्मण उच्च विद्यालय की प्राचार्या ¨हगमणी देवी ने विद्यालय के एक छात्र व उसकी मां के विरूद्ध नगर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। किशोर पर उदण्डता का आरोप है। वह थाना क्षेत्र के हनुमान फाटक का रहने वाला है।
थाना सूत्रों ने बताया कि प्राचार्या ने छात्र की शिकायत उसकी मां को बुला उससे की। लेकिन, उसने भी इस मामले में किसी तरह का ध्यान नहीं दिया। इस वजह से पुलिस की मदद लेनी पड़ी। (साभार- जागरण)


