नई दिल्ली। अखिल भारतीय भूमिहार ब्राह्माण महासंघ ने होली के पावन अवसर पर सभी देशवासियों से एकजुट होकर देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

महासंघ के तत्वाधान में रविवार को स्थानीय पर्यावरण सभागार, भारतीय पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण संस्थान में आयोजित होली मिलन समारोह मेंमुख्य अतिथि एवं सांसद जयप्रकाश नारायण सिंह ने कहा कि भूमिहार ब्राह्माणों ने समाज के विकास में अपनी अग्रणी भूमिका निभायी है। उन्होंने भूमिहार ब्राह्माणों की एक निर्देशिका एवं शादी विवाह योग्य वर कन्याओं की सूची प्रकाशित करने की सलाह दी। सिंह ने भूमिहार ब्राह्माणों को एकजुट होकर समाज के विकास में योगदान देने का अनुरोध किया।

द ग्लोबल ओपन यूनिवर्सिटी नागालैंड के प्रो। चांसलर डा. प्रिय रंजन त्रिवेदी ने कहा कि भूमिहार ब्राह्माणों को आपसी मतभेद भूलकर देश के विकास के लिए कार्य करने का समय आ गया है। डा. त्रिवेदी ने कहा कि भूमिहार ब्राह्माण ही समाज को हमेशा से नई दिशा देते आ रहे है। जिन दिनो भारत गुलाम था, उन दिनों भी भूमिहार ब्राह्माण एवं इसके समरूप विभिन्न प्रदेशों के अयाचक ब्राह्माणों ने देश के मान-सम्मान और रक्षा के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

अखिल भारतीय भूमिहार ब्राह्माण समाज के अध्यक्ष राम नगीना सिंह ने भूमिहार ब्राह्माणों के गौरवशाली इतिहास की चर्चा करते हुए वर्तमान में इसके विकास के लिए योजनाएं बनाने की आवश्यकता बताई। भारत सेवक समाज के सचिव महेश शर्मा ने कहा कि भूमिहार ब्राह्माण गांव से जुडे़ हुए है और उनकी पहचान तेजस्वीता।

उद्योगपति डा। कालिका शरण सिंह ने एक-दूसरे को मदद करने की आवश्यकता जताई। पटना के स्वामी सहजानंद सरस्वती निर्माण मंच के अध्यक्ष रविंद्र रंजन ने कहा कि भूमिहारों ब्राह्माणों की एकता बनाने के लिए पहल करना चाहिए। स्वामी सहजानंद सरस्वती निर्माण मंच के सचिव विनय राय ने समाज के पिछड़े लोगों को आगे बढ़ाने का पहल करने की आवश्यकता जताई।

अखिल भारतीय भूमिहार ब्राह्माण महासंघ के अध्यक्ष मनीष कुमार शेखर ने कहा कि होली के अवसर पर सब मिलजुलकर राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग देने का संकल्प ले। वर्तमान परिवेश में भूमिहार ब्राह्माणों को संगठित होकर राष्ट्र निर्माण के लिए सहयोग देने की आवश्यकता है। शेखर ने सभी क्षेत्रों के विशेषज्ञो को अखिल भारतीय भूमिहार ब्राह्माण महासंघ में अपना मार्गदर्शन देने हेतु अपील की ताकि समाज के सभी वर्गो के विकास की योजनाओं को नई दिशा दिया जा सके। समारोह को संबोधित करने वालों में अखिल भारतीय भूमिहार ब्राह्माण समाज युवा मोर्चा के अध्यक्ष कृष्ण बल्लभ ठाकुर, इंपॉवरमेंट के संपादक दिनकर शर्मा, सर्व शंभू शर्मा, ब्रजमोहन ठाकुर, कमलेश राय, योगेंद्र प्रसाद दूबे, सुषमा ठाकुर, अशोक तिवारी, धनंजय पांडेय, परशुराम शर्मा आदि प्रमुख थे। कार्यक्रम में कविता पाठ के माध्यम से महासंघ के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विंदेश्वर शर्मा ने होली में दिल से आपस में मिलने पर जोर दिया।

2 COMMENTS

  1. Like Bhumihar.com you to can start a portal.Those who are working in different parts of the country and abroad can help fellow bhumihar youngsters in finding good jobs. State wise forum can be opened through web sites for better interaction.

    Vivek Rai,Bhopal

Comments are closed.