आज बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉ.श्रीकृष्ण सिंह की पुण्यतिथि है. आज ही के दिन 31 जनवरी 1961 को उनका निधन हो गया था. उन्हें आधुनिक बिहार का निर्माता भी कहा जाता है और इसी लिए उन्हें बिहार केसरी भी कहते हैं.वे मुख्यमंत्री के पद पर सबसे लंबे समय(1946–1961) तक रहे. लेकिन आज उनकी पुण्यतिथि है तो उन्हें लगभग भूला सा दिया गया. 
भाजपा नेता और केंद्र में राज्यमंत्री गिरिराज सिंह के अलावा किसी ने उन्हें याद तक करना मुनासिब नहीं समझा. बिहार के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री तक ने एक ट्वीट तक नहीं किया. भाजपा और कांग्रेस का भी यही हाल रहा है. जातिगत द्वंद में फंस चुके राज्य में अपनी विभूतियों को जातिगत रंग दे दिया गया है.ये बेहद अफ्सोस की बात है. बहरहाल गिरिराज सिंह ने उन्हें याद करते हुए ट्वीट किया – 
“आधुनिक बिहार के निर्माता व बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह (श्री बाबू ) को उनकी पुण्यतिथि पर शत् शत् नमन। भावपूर्ण श्रधांजलि।”

ज़मीन से ज़मीन की बात
 www.bhumantra.com