केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने नोटबंदी पर एआईएमआईएम के अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी के भाषण पर एतराज हुए कहा कि ओवैसी पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं.उन्होंने कहा नोटबंदी पर विपक्ष और असदुद्दीन ओवैसी जैसे लोग पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं. ओवैसी खुद धर्म के आधार पर नफरत, घृणा और भेदभाव के प्रतीक हैं और अब पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं. देशविरोधी भाषा के लिए ओवैसी को जवाब देना होगा. 
गौरतलब है कि हैदराबाद से सांसद ओवैसी ने पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन ‘मिलाद-उन-नबी’ के मौके पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए नोटबंदी पर मोदी सरकार को जमकर कोसा और आलोचना करते हुए यहाँ तक कह डाला कि प्रधानमंत्री को यह भूलना नहीं चाहिए कि जो आज अपने पैसे निकालने के लिए कतारों में लगे हैं, वही लोग चुनावों में वोट देने के लिए भी कतार में लगेंगे.
सरकार पर मुस्लिमों से धार्मिक आधार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए ओवैसी ने कहा कि, “हैदराबाद के पुराने शहर में मुस्लिम बहुल इलाकों में बैंक और एटीएम काम नहीं कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर पीएम में हिम्मत है तो वह इन इलाकों का दौरा करें और देखें कि नोटबंदी के कारण मुस्लिम लोगों की कितनी परेशानी हो रही है.”

ज़मीन से ज़मीन की बात 
 www.bhumantra.com