मुबारकां में नेहा शर्मा

neha sharma
लंबे अरसे के बाद नेहा शर्मा फिर से बॉलीवुड के रूपपहले परदे पर दिखाई देने वाली हैं.वो आखिरी बार फिल्म तुम बिन-2 में नजर आयी थीं.लेकिन अब वह जल्द ही अनीस बज्मी की फिल्म ‘मुबारकां’ में एक विशेष रोल में नजर आयेंगी.’मुबारकां’ में अनिल कपूर, अर्जुन कपूर, इलियाना डी क्रूज और आथिया शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में होंगे. 
पत्रकारों से बात करते हुए नेहा ने कहा कि वह फिल्मों में चुनौतीपूर्ण किरदार निभाना चाहती है.इसलिए कहानी के चयन में बहुत सावधानी बरतती हैं.दिलचस्प और छू लेने वाले रोल को ही करना वे पसंद करती हैं.इसलिए विकल्प सीमित हो जाते हैं.लेकिन जल्द ही वे कुछ करने जा रही हैं जिसपर बाद में बात करेंगी. 
नेहा ने अबतक इन हिंदी फिल्मों में काम किया है – क्रूक,तेरी मेरी कहानी,क्या सुपर कूल हैं हम,जयंता भाई की लव स्टॉरी,यमला पगला दीवाना,यंगिस्तान,हेरा-फेरी 3, कृति,तुम बिन 2 
neha sharma

Community Journalism With Courage

ज़मीन से ज़मीन की बात