उत्तरप्रदेश में किसकी सरकार बनेगी,इसपर रहस्य बना हुआ है.बड़े-से-बड़ा राजनीतिक विश्लेषक भी उ.प्र.चुनाव परिणामों पर दावे से कुछ कहने में परहेज कर रहा है.दरअसल स्थिति भी कुछ ऐसी ही है कि दावे से कुछ कहना मुश्किल ही है.राजनीतिक परिस्थितियाँ ही कुछ ऐसी है.
लेकिन प्रख्यात ज्योतिषी मोहिंदर मेहता की भविष्यवाणी ने सियासी हलकों में खलबली मचा दी है.उनकी भविष्वाणी के मुताबिक़ उ.प्र.में भाजपा की सरकार बनेंगी.ग्रह नक्षत्र इस ओर इशारा करते हैं.खास बात ये है कि ज्योतिषाचार्य मोहिंदर मेहता की पूर्व में दो भविष्यवाणियां सटीक बैठ चुकी है.इसके पहले उन्होंने दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार और बिहार में जदयू/राजद गठबंधन की सरकार बनने की भविष्यवाणी की थी. 
उत्तरप्रदेश में भाजपा की सरकार बनने की भविष्यवाणी करते हुए ज्योतिषाचार्य मोहिंदर मेहता लिखते हैं – “11मार्च की ग्रह दशा और कुंडली के आधार पर भाजपा उत्तरप्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी.इसकी प्रबल संभावना है कि भाजपा अपने बलबूते सरकार भी बना ले, क्योंकि 11मार्च को भाजपा और प्र.मोदी जी की चंद्र कुंडली में चाँद अपने से दशम भाव पर विचरण कर रहा है.इसलिए उस दिन मोदी जी की जीत पक्की है.”

ज़मीन से ज़मीन की बात 

 www.bhumantra.com