गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा पीएम मोदी से मुखातिब 


गोवा की राज्यपाल और भू-समाज की शान मृदुला सिन्हा का आज जन्मदिन है. केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने उन्हें इस मौके पर बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा –
“बिहार की बेटी और गोवा की राज्यपाल श्रीमती मृदुला सिन्हा जी को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई. प्रभु आपको लम्बी आयु और उत्तम स्वास्थ्य दे” 
मृदुला सिन्हा का जन्म 27 नवम्बर 1942 को बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के छपरा गाँव में हुआ था. राजनीति के अलावा उनकी समानांतर पहचान साहित्य के क्षेत्र में भी है.उन्होंने कई किताबें लिखी है.पूर्व में वे केन्द्रीय समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं. 
मृदुला जी को उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान से साहित्य भूषण सम्मान व दीनदयाल उपाध्याय पुरस्कार के अलावा कई और सम्मान-पुरस्कार मिल चुके हैं. भू-मंत्र उनके जन्मदिन पर उन्हें बधाई देता है और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता है. 


मृदुला सिन्हा की साहित्यिक रचनाएं – 
-राजपथ से लोकपथ पर (जीवनी)
-नई देवयानी (उपन्यास)
-ज्यों मेंहदी को रंग (उपन्यास)
-घरवास (उपन्यास)
-यायावरी आँखों से (लेखों का संग्रह)
-देखन में छोटे लगें (कहानी संग्रह)
-सीता पुनि बोलीं (उपन्यास)
-बिहार की लोककथायें -एक (कहानी संग्रह)
-बिहार की लोककथायें -दो (कहानी संग्रह)
-ढाई बीघा जमीन (कहानी संग्रह)
-मात्र देह नहीं है औरत (स्त्री-विमर्श)
-विकास का विश्वास (लेखों का संग्रह)
-साक्षात्कार(कहानी संग्रह)

 नरेंद्र मोदी से मुलाकात करती मृदुला सिन्हा –
 

ज़मीन से ज़मीन की बात – भू-मंत्र