केंद्रीय मंत्री और लालू यादव के बीच सोशल मीडिया और मीडिया के माध्यम से अक्सर महाभारत छिड़ी रहती है.लेकिन इसके बावजूद लालू यादव के जन्मदिन पर आज बधाई देने से नहीं चूके गिरिराज सिंह और उन्होंने ट्वीट करके लालू यादव को जन्मदिन की बधाई दी. गौरतलब है इसी महीने के पहले तारीख को वे किसान नेता ब्रह्मेश्वर मुखिया की पुण्यतिथि पर चुप्पी साध ली थी और श्रद्धांजलि के दो शब्द भी ट्वीट नहीं किया था. बहरहाल आज उन्होंने लालू यादव को ट्वीट करके कहा कि – 

” Wishing @laluprasadrjd ji a long healthy life on his birthday .” 

इसपर लालू यादव ने भी कोट करते हुए जवाब दिया, लेकिन इस जवाब में महीन व्यंग्य था. लालू यादव ने लिखा – 

” Thank you Mantri Ji ” 

वैसे आपको ये सामान्य उत्तर लगेगा. लेकिन राजनीतिक रूप से देखिएगा कि चार शब्दों के इस प्रतिउत्तर में ‘मंत्री’ संबोधन के रूप में व्यंग्य छुपा हुआ है. लालू यादव बिना इस संबोधन के भी गिरिराज सिंह को टैग करते हुए ट्वीट कर सकते थे, जैसे गिरिराज सिंह ने अपने ट्वीट में किया था. लेकिन लालू यादव ने तंज कसते हुए ‘मंत्री’ संबोधन का इस्तेमाल किया. ख़ैर आज लालू यादव के जन्मदिन पर भी लोग उन्हें बख्सने के मूड में नहीं है तभी गिरिराज सिंह के बर्थडे विश वाले ट्वीट पर ढेरों फनी कमेंट्स आए. आप भी देखिए.

Community Journalism With Courage