देशद्रोह का आरोप झेल रहे जेएनयू के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को जेएनयू के वीसी को बंधक बनाने वाले मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.
कन्हैया के अलावा बीस और छात्रों को विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से नोटिस जारी किया गया है. इन सबने पिछले महीने जेएनयू के वीसी को एडमिन ब्लाक में बंधक बना लिया था और जब उन्होंने निकलने की कोशिश की तो इन छात्रों ने उनसे धक्का-मुक्की की.
दरअसल ये सब 27 वर्षीय छात्र नजीब अहमद के लापता मामले में हंगामा कर रहे थे.गौरतलब है कि नजीब पिछले काफी दिनों से लापता है और पुलिस अबतक इस मामले में कुछ पता नहीं कर पायी है. इसी को लेकर जेएनयू कैम्पस में तनाव और राजनीति का माहौल काफी समय से बना हुआ है. कुछ दिन पहले नजीब की माँ ने भी इसे लेकर प्रदर्शन किया था.



