Mr. Delhi competition के विजेता बने आतुर त्यागी आतुर त्यागी
आतुर त्यागी बॉडी बिल्डिंग की दुनिया के नए सुपरस्टार बनने की राह पर तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. वे रोज नए धमाके कर रहे हैं. अभी पहले धमाके की धमक कम भी नहीं होती कि दूसरा धमाका कर देते हैं. यानी धमाके पर धमाका.
अब उन्होंने डबल धमाका किया है. पहले उन्होंने ‘मि.नॉर्थ इंडिया बॉडी बिल्डिंग कम्पटीशन’ का खिताब जीता और अब उन्होंने मि.दिल्ली का खिताब भी जीत लिया. इस बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के 80 किलोग्राम वजन में उन्होंने गोल्ड मैडल हासिल किया. इसका आयोजन 13 अप्रैल को तालकटोरा स्टेडियम में हुआ था.
आतुर त्यागी की इस सफलता पर भूमंत्र उन्हें बधाई देता है. उनकी इस उपलब्धि से समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और साथ ही युवाओं में सकरात्मक कार्यों को करने की प्रेरणा मिलेगी. देखिए तस्वीरें –












