सेना को लेकर अचानक से कन्हैया का ह्रदय परिवर्तन हो गया है. खुशवंत सिंह लिटफेस्ट में बतौर स्पीकर कन्हैया ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा – मैंने सेना को गलत नहीं कहा और न ही भारत विरोधी नारे लगाए। मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया है। अगर मैंने कहा होगा तो मैं दीवार पर खड़ा हो जाता हूं, आप धक्का दे दीजिए।
दरसअसल कन्हैया के सेशन इंडिया हैज मैनी फेसिस में माहौल उस वक्त गर्मा गया, जब ऑडिएंस में से किसी ने कश्मीर में सेना को बलात्कारी कहने पर कन्हैया को घेरा।
इसके पहले कन्हैया का विरोध करने के लिए काले झंडे भी दिखाए गए.




