#SenariBuchar : सेनारी नरसंहार मामले में न्यायालय का बहुप्रतीक्षित फैसला आ गया है. फैसले में दस हत्यारों को फांसी की सजा सुनाई गयी है जबकि तीन को उम्र कैद की सजा मिली है. दो फरार हैं जबकि एक पर बाद में फैसला सुनाया जायेगा. पिछली सुनवाई में सबूतों के अभाव में 23 को बरी किया गया था जबकि सिर्फ 15 को हत्यारा करार दिया गया था. बाद में इस कड़ी में एक और अभियुक्त का नाम जुडा था.

गौरतलब है कि सेनारी गाँव में सत्रह साल पहले इन्हीं लोगों ने समूह में घेरेबंदी करके 34 बेगुनाह और निहत्थे किसानों की गला रेतकर बेहरहमी से हत्या की थी. जहानाबाद जिला कोर्ट के एडीजे रंजीत कुमार सिंह ने सजा सुनाई. उम्र कैद जिन अभियुक्तों को मिला उनपर आजीवन कारावास के अलावा एक-एक लाख का जुर्माना भी किया गया. कोर्ट ने इस नरसंहार और अपराध को रेयरेस्ट ऑफ द रेयर मानते हुए 10 को फांसी की सजा दी.फांसी जिन्हें मिली , उनके नाम हैं –

1-बचेस सिंह
2-बुचन यादव
3-बुटाई यादव
4-सत्येंद्र दास
5-लल्लन पासी
6-गोपाल साव
7-दुखन पासवान
8-करीमन पासवान
9-जोराई पासवान
10-उमा पासवान.
कम उम्र का ख्याल रखते हुए अरविंद कुमार, मुंगेश्वर यादव और विनय पासवान को उम्र कैद की सजा सुनाई गयी.  

 

 

ज़मीन से ज़मीन की बात – भू-मंत्र