भारतीय सेना जागती है इसलिए देश के नागरिक चैन से सो पाते हैं। सेना के जवान अपनी जान पर खेलकर देश की सीमाओं की रक्षा करती है।ऐसे में ये अपेक्षा की जाती है कि जब कोई भारत माता का सपूत शहीद हो तो देश की सरकार और जनप्रतिनिधि उचित सम्मान दे।लेकिन कई बार अक्सर नहीं होता और शहीद के परिवार की कसक सामने आ ही जाती है। शहीद लांस नायक अंकित राज के परिवार के साथ भी ऐसा ही हुआ है।उनकी शहादत को उचित सम्मान नहीं मिल रहा।मदद तो दूर की बात अबतक कोई जनप्रतिनिधि या जिले का अधिकारी तक शहीद के परिवार से मिलने तक नहीं आया।इस संबंध में शहीद अंकित राज के बड़े भाई कुमार गौरव ने भूमंत्र को लिखा –
भाइयों और बहनों,
आज मै आप सभी को ये बताना चाहता हूँ कि मै कुमार गौरव जो की शहीद लास नायक अंकित राज का बडा भाई हूँ| मैं इस बात गर्व करता हूँ कि मैं उसका बड़ा भाई हूँ | लेकिन मैं आप सभी को यह बताना चाहता हूँ कि मेरे भाई को शहीद हूए 6 दिन हो गए लेकिन अभी तक कोई भी जनप्रतिनिधि मेरे माँ को सांत्वना देने नहीं आये है और ना ही हमारे जिला के कोई अधिकारी भी आये | कुछ आये तो वो भी सिर्फ वो हमारे किसान और बहुत ही सीधे-साधे पापाजी के साथ सिर्फ सेल्फी लिया और चला गया | मैं माननीय प्रधान मंत्री और मुख्यमंत्री जी को यह पूछना चाहता हूँ कि यही आपके सरकार की नीति है शहीद के लिए ?
अगर आप लोगो को लगता है तो जरुर जांच करवाये
निवेदक
कुमार गौरव
ग्राम एकाढा
थाना चेवाडा
जिला शेखपुरा (बिहार )
मोबाइल न. 9662592332
7990778902



