केंद्रीय राज्यमंत्री और भाजपा के प्रखर नेता गिरिराज सिंह ने मुसलमान आबादी को टारगेट करके फिर एक नया बयान दिया है जिसपर फिर से विवाद शुरू हो गया है. अपने ताजा बयान में गिरिराज सिंह ने बिना किसी खास समुदाय का नाम लिए बिना नसबंदी की वकालत की है.उन्होंने कहा कि कि देश में नोटबंदी लागू होने के बाद अब नसबंदी को लेकर भी कानून बनना चाहिए.
गौरतलब है कि उनका यह बयान उस बयान के एकदम उलट है जिसमें उन्होंने कहा था कि हिंदुओं को ज्यादा-से-ज्यादा बच्चे पैदा करना चाहिए.वैसे वे बिहार के दूसरे बड़े नेता हैं जिन्होंने ‘नसबंदी’ की वकालत की है. इसके पहले भाजपा नेता संजय पासवान भी यही बात कह चुके हैं. 
गिरिराज सिंह ने ये बयान अपने संसदीय क्षेत्र नवादा में दिया. उन्होंने स्थानीय मीडिया से बातचीत में कहा कि भारत की जनसंख्या विश्व की कुल जनसंख्या का 16 प्रतिशत है और हर साल ऑस्ट्रेलिया की जनसंख्या के बराबर इसमें बढ़ोत्तरी होती है.यही वजह है कि देश जनसंख्या विस्फोट से जूझ रहा है, जिसे तत्काल नियंत्रित करने की जरूरत है.

ज़मीन से ज़मीन की बात – भू-मंत्र