मनोज सिन्हा द्वारा गाजीपुर के विकास के लिए हर संभव कोशिश जारी है. इसी क्रम में उन्होंने वहां पासपोर्ट ऑफिस का उद्घाटन किया.गाजीपुर शहर के मुख्य डाकघर में पासपोर्ट सेवा केंद्र स्थापित किया गया है, जो झांसी और पीलीभीत के बाद प्रदेश का तीसरा पासपोर्ट सेवा केंद्र है.
विदेश मंत्रालय और संचार मंत्रालय के सहयोग से गाजीपुर के मुख्य डाकघर में स्थापित किए गए पासपोर्ट सेवा केंद्र स्थापित होने के बाद गाजीपुर समेत पूर्वांचल के लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए लखनऊ नहीं जाना पड़ेगा. इस मौके पर उन्होंने कहा कि अब जनपद वासियों एवं आसपास के जिलों की जनता को पासपोर्ट बनवाने के लिए दूर दराज के क्षेत्रों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी और स्थानीय स्तर पर ही पासपोर्ट सम्बंधित सभी कार्यो को डाकघर से ही कराया जा सकेगा।
Community Journalism With Courage



