किसानों के लोकप्रिय नेता स्वर्गीय ब्रह्मेश्वर मुखिया 


पटना. किसानों के लोकप्रिय नेता ब्रह्मेश्वर मुखिया की हत्या हुए चार साल बीत चुके हैं और हत्यारे अब भी खुलेआम घूम रहे हैं. ये आलम तब है जब मामला सीबीआई के हाथ में है. लेकिन जिसके साथ सत्ता प्रतिष्ठान होता है उसका सुराग आसानी से मिलता भी नहीं. हालाँकि सीबीआई ने इस मामले में कुछ धड़ – पकड़ जरूर की है. लेकिन लगता है ये खानापूर्ति ही है और इससे खुद सीबीआई के अधिकारी ही असंतुष्ट हैं. इसलिए अब रणनीति बदलते हुए उसने कातिलों को पकड़ने के लिए इनामी राशि की घोषणा की है. सीबीआई ने एलान किया है कि जो भी जननायक और किसानों के जान-माल की रक्षा में बनाये गए रणवीर सेना के संस्थापक ब्रह्मेश्वर मुखिया के कातिलों का सुराग बताएगा उसे सीबीआई 10 लाख रूपये का इनाम देगी. इस बाबत अख़बारों में बाकायदा विज्ञापन भी दिया गया है.

विज्ञापन में ब्रह्मेश्वर मुखिया ह्त्याकांड में आठ व्यक्तियों के विरुद्ध आरोप-पत्र दाखिल होने की सूचना भी दी गयी है. सीबीआई सूचना देने वालों का 10 लाख रुपए का नगद ईनाम देगी और साथ ही सूचनाकर्ता का नाम और पता भी गुप्त रखा जाएगा.आप अपनी जानकारी सीबीआई को मोबाइल नंबर 9470488533 पर दे सकते हैं. सीबीआई की तरफ से विज्ञापन में ये मोबाइल नंबर दिया गया है.
गौरतलब है कि ब्रह्मेश्वर मुखिया पर कई हत्याओं का आरोप लगाकर सत्ता-प्रतिष्ठान ने उन्हें 2002 से ही जेल भेज दिया था.लेकिन कोर्ट ने 2011 में उन्हें बाइज्जत बरी कर दिया.फिर उन्होंने एक किसान संगठन खड़ा किया और पूरे क्षेत्र में शांति स्थापित करने के कार्य में संलग्न हो गए. लेकिन सत्ता प्रतिष्ठान और असामाजिक तत्वों को ये रास नहीं आया और बड़ी साजिश रचकर उनकी हत्या कर दी गयी. जब उनकी हत्या हुई तब वे सुबह की सैर पर निकले थे और बिलकुल निहत्थे थे.तब से इस मामले का ढीले ढाले तरीके से तफ्तीश चल रही थी.अब देखते हैं कि सीबीआई की ये मुहिम क्या रंग लाती है और हत्यारे को कोई सुराग मिलता है या नहीं.
#अपील – कृपया इस खबर को शेयर कर ज्यादा-से-ज्यादा लोगों तक पहुंचाए ताकि ब्रह्मेश्वर मुखिया के हत्यारे बच न सके.आपका एक प्रयास केस की गुत्थी सुलझा सकता है.

ज़मीन से ज़मीन की बात – भू-मंत्र