बॉलीवुड में आजकल फ़िल्में 100 करोड़ का लक्ष्य रखकर ही बनाया जाता है और बड़े बजट की फिल्मों की सफलता का पैमाना भी इसे ही माना जाता है. इस पैमाने पर बद्रीनाथ की दुल्हनिया खरी उतरी है और उसने दूसरे हफ्ते में ही 100 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.
युवा दिलों की धडकन वरुण धवन और अभिनेत्री आलिया भट्ट की फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. नयी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के मुताबिक़ उसने सौ करोड़ की कमाई अबतक कर ली है. ये सिर्फ भारतीय बाज़ार का आंकड़ा है. वैसे फिल्म ने पहले हफ्ताह में 78 करोड़ का बिजनेस कर लिया था. फिल्म की सफलता की मुख्य वजह वरुण-आलिया की सुपरहिट जोड़ी है जिसे दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं.इस फिल्म को शशांक खेतान ने निर्देशित किया है. गौरतलब है कि उन्होंने पहले भी वरूण-आलिया को लेकर ‘हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया’ बनायी थी.वरूण धवन की ये तीसरी फिल्म है जो 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई है.इसके पहले एबीसीडी2 और दिलवाले 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है.फिल्म में वरुण धवन झांसी के एक लड़के बद्रीनाथ बंसल का किरदार निभा रहे हैं वहीं आलिया भट्ट एक रईस और चुलबुली लड़की के किरदार में हैं.फिल्म समीक्षकों ने भी फिल्म की काफी तारीफ़ की है.
ज़मीन से ज़मीन की बात
 www.bhumantra.com