ज़मींन से जुड़े और जमीन की लड़ाई लड़ रहे प्रसून कुमार ने एक अच्छी पहल की है. उन्होंने चीन में बने भारतीय सामानों का बहिष्कार करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर घोषणा करते हुए कहा –
मैं प्रसून कुमार, आज 3 अक्टूबर,2016 को यह घोषणा करता हूँ कि ‘उरी आतंकी हमले’ में शहीद होने वाले देश के जवानों को ‘श्रद्धांजलि’ देते हुए इस दीपावली को कोई भी चाइनीज़ सामान नहीं खरीदूँगा; फिर भले ही वह भारतीय सामान की तुलना में कितना ही सस्ता क्यों न हो, क्योंकि जो चीन पाकिस्तान के साथ खड़ा है उस देश में मेरा एक रुपया भी जाना मेरे देश के
![]() |
| प्रसून कुमार |
खिलाफ जाना है। मैं अपने सम्बन्धियों एवं अपने दोस्तों को भी इसके लिए प्रेरित करने का प्रण लेता हूँ। हो सकता है कि सरकार की कोई अंतर्राष्ट्रीय मजबूरी हो, लेकिन मेरी कोई मजबूरी नहीं । “जय भारत”
प्रसून कुमार के इस शपथ की भूमिहार मंत्र प्रशंसा करता है और आप सब से अपील करता है कि आप सब भी बढ़-चढ कर इस मुहिम को सफल बनाये. ये एक मुश्किल काम है, मगर चाहने से क्या असंभव है. वैसे भी भूमिपुत्रों के लिए दुनिया में क्या असंभव है.



