anant singh
छोटे सरकार के नाम से मशहूर बाहुबली विधायक अनंत सिंह के समर्थक कल से एक तरफ आनंदित हैं तो दूसरी तरफ विरोधियों को सांप सूंघ गया है. क्योंकि छोटे सरकार आ रहे हैं और खुद माननीय अदालत ने उनकी रिहाई का रास्ता साफ़ कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें बड़ी राहत देते हुए बिहार सरकार द्वारा उनपर लगाये गये क्राइम कंट्रोल एक्ट यानी सीसीए एक्ट को गलत करार दिया है. 
गौरतलब है कि नीतीश सरकार ने अनंत सिंह के विरुद्ध क्राइम कंट्रोल एक्ट यानी सीसीए एक्ट की धाराएं लगायी थीं. उस फैसले के खिलाफ वे पटना कोर्ट गये थे. लेकिन पटना हाईकोर्ट से कोई राहत न मिल पाने के कारण वे सुप्रीम कोर्ट गए थे जहाँ फैसला उनके पक्ष में आया. 
दरअसल सीसीए लगाये जाने से उनकी जमानत मिलने का रास्ता बंद हो गया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अनंत सिंह को बड़ी राहत मिली है और उम्मीद की जा रही है कि उन्हें जल्द ही जमानत मिल जायेगी.
बहरहाल उनकी रिहाई के रास्ता साफ़ होते देख समर्थक विरोधियों से पूछ रहे हैं कि छोटे सरकार आ रहे हैं, उनका स्वागत नहीं करोगे.

anant singh

Community Journalism With Courage

ज़मीन से ज़मीन की बात