हिन्दू धर्म में कैलाश मानसरोवर का विशेष महत्व है. यह यात्रा दुरूह होने के साथ-साथ बेहद खर्चीली भी है और अबतक इसपर सरकार की तरफ से कोई सब्सिडी भी नहीं मिलती है. लेकिन उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैलाश मानसरोवर यात्रियों के लिये एक लाख रूपये का अनुदान और लखनऊ, नोएडा या गाजियाबाद में कैलाश मानसरोवर भवन बनाने की आज घोषणा की.
मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार गोरखपुर गए योगी ने आज यह एलान किया.योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी का कोई नागरिक यदि कैलाश मानसरोवर जाना चाहता है और उसके लिए शारीरिक रूप से पूरी तरह सक्षम है तो यूपी सरकार उसे एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी.
ज़मीन से ज़मीन की बात
www.bhumantra.com


