उत्तरप्रदेश में चुनाव का शंखनाद होते ही पार्टी,प्रत्याशी से लेकर कार्यकर्ता और समर्थक तक कमर कस चुके हैं.राजनीतिक पार्टियां मतदाताओं को लुभाने की हर संभव कोशिश कर रही है.नेतागन अपने क्षेत्र की जनता को विकास,नौकरी,जाति-पाती आदि के आधार पर अपने पक्ष में करने के लिए प्रत्यनशील है.लेकिन कुछ ऐसे इलाके और प्रत्याशी भी हैं जिनके लिए क्षेत्र की जनता और बिरादरी के लोग पहले से मन बनाये बैठे हुए हैं.ऐसा ही क्षेत्र है उत्तरप्रदेश का मोहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र. यहाँ से भाजपा के टिकट पर स्व.कृष्णानंद राय की पत्नी अलका राय चुनाव लड़ रही है. गौरतलब है कि कृष्णानंद राय यही से विधायक थे जिनकी बाद में राजनीतिक रंजिश की वजह से कायराना हत्या करा दी गयी थी.इस हत्याकांड में मुख्तार अंसारी का नाम आया था और उसी हत्याकांड के मुख्य आरोपी के तौर पर अंसारी अब भी जेल में बंद है.
लेकिन इस हत्याकांड से पूरे देश के भू-समाज में जो रोष फैला वो अबतक नही शान्त हो पाया है. अब जब अलका राय चुनाव लड़ रही हैं और प्रतिद्वंदी के रूप में सामने मुख्तार अंसारी का बड़ा भाई सिबगतुल्लाह अंसारी है तो भूसमाज एक बार से सुलग उठा है.कृष्णानंद राय की शहादत याद आ गयी है.यही वजह है देश भर का भूसमाज अलका राय के समर्थन में सोशल मीडिया पर एकजुट हो गया है.वे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर अलका राय के समर्थन में लगातार लिख रहे हैं. कई लोगों ने अलग-अलग नामों से आईडी बनाकर उनके समर्थन में सोशल मीडिया पर दिन-रात प्रचार कर रहे हैं. ऐसा ही एक आईडी है – अल्का राय फैन क्लब. इस प्रोफाइल के जरिए अलका राय के प्रचार कार्य और उनकी तस्वीरें लगातार अपलोड की जा रही है. आहवाहन किया जा रहा है. मसलन :
-बंद करना है कब्ज़ा और लूट , हमे जितना है अपना बूथ !!! मोहम्मदाबाद भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अल्का राय जी को भारी से भारी मतों से विजयी बनाये !!!!
-मोहम्दाबाद में #कमल को खिलाना है #अलका राय जी को जिताना है ✌
-हम सब पूरी ताकत से लड़ेंगे और मोहम्दाबाद को जीत कर रहेंगे । अल्का राय जिन्दाबाद
-मुहम्मदाबाद की समानित जनता ने ठाना हैं , इस बार अल्का राय को विधायक बनाना हैं ।
वहीं भूमिहार मंत्र नाम की आईडी से लिखा गया – मेरे लिए यूपी का चुनाव स्व.कृष्णानंद राय का क्षेत्र मोहम्मदाबाद है।।हत्यारों को धूल चटाइये।। संदेश फैलाइये।। रोज माहौल बनाइये।।



