गाजीपुर. केंद्रीय रेल और संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को एक साथ लपेटते हुए कहा कि हाथी और साइकिल दोनों सगे भाई हैं और इस बार जनता हाथी,साइकिल और पंजा सबको मिलाकर हिंद महासागर भेजने वाली है.फिर कमल खिलेगा. 
मुख्तार अंसारी के बसपा में जाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि ये लोग कभी साइकिल पर तो कभी हाथी पर सवार हो जाते हैं. पत्रकारों के साथ बातचीत में मनोज सिन्हा ने कहा कि उ.प्र.में भाजपा इस बार क्लीन स्वीप करेगी.

ज़मीन से ज़मीन की बात 
 www.bhumantra.com