मोतिहारी : जिला मुख्यालय स्थित न्यू अगरवा मुहल्ले का नाम ब्रह्मेश्वर नगर हो सकता है। सोमवार को समाजसेवी राय सुंदरदेव शर्मा के आवास पर ब्रह्मेश्वर मुखिया के दाह संस्कार के बाद श्रीकृष्णनगर व अगरवा के निवासियों की एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता श्री शर्मा ने की।
बैठक में निर्णय लिया गया कि न्यू अगरवा मुहल्ले का नाम किसान नेता ब्रह्मेश्वर सिंह मुखिया के नाम पर ब्रह्मेश्वर नगर होगा। इस मांग को रविरंजन उर्फ नेता ने रविवार की बैठक में रखी थी। उन्होंने सरकार से हत्या मामले की सीबीआई जांच करने की मांग की।
मांग पूरी न होने पर आन्दोलन की चेतावनी दी। बैठक में वशिष्ठ शुक्ला, रविरंजन उर्फ नेता, राकेश मिश्रा, चुनचुन ठाकुर, राजू सिंह, अभय शर्मा, रत्नेश सिंह, कांग्रेस के विजय सिंह, संतोष कुमार, पिक्कू सिंह मुखिया, डा. भुनेश्वर ंिसह, अखिलेश्वर पांडेय, भूषण श्रीवास्तव, विकास सिंह उर्फ लड्डू सिंह, जेपी शर्मा, अजय सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।



