साभार – दैनिक जागरण
सहजानंद सरस्वती की 120 वीं जयंती पर 23 को होगा जुटान
Feb 14, 10:57 pm
पटना स्वामी सहजानंद सरस्वती की 120 वीं जयंती के मौके पर 23 फरवरी को स्थानीय एसके मेमोरियल हाल में होने वाले कार्यक्रम कई राज्यों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। हिमाचल प्रदेश, हरियाणा व दिल्ली के विधायक भी मौजूद रहेंगे। पूर्व मंत्री अजीत कुमार व चंद्रमोहन राय के नेतृत्व में जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जयंती समारोह की तैयारी को ले शनिवार को पूर्व मंत्री अजीत कुमार के आवास पर तैयारी समिति की बैठक हुई। श्री कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में एयर चीफ मार्शल एस पी त्यागी, हरियाणा की कृष्णा पंडित, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री व विधायक जी एस बाली, दिल्ली के विधायक महाबल मिश्र व पवन हंस हेलीकाप्टर के सीएमडी आर के त्यागी भी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। 21 व 22 फरवरी को इसके लिए राजधानी में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।

लिंक : सहजानंद सरस्वती की 120 वीं जयंती पर 23 को होगा जुटान