सुप्रीम कोर्ट द्वारा सीसीए हटाने के बाद मोकामा के विधायक ‘अनंत सिंह’ की इसी हफ्ते रिहाई हो सकती है. एक अखबार में छपी खबर के मुताबिक संभवतः वे शुक्रवार तक जेल से रिहा हो जायेंगे. गौरतलब है कि बिहार सरकार द्वारा अनंत सिंह पर सीसीए लगाने के कारण अनंत 5 सितंबर 2016 से ही बेउर जेल में कैद हैं. सीसीए लगने के बाद वो एक साल तक जेल से बाहर नहीं आ सकते थे लेकिन सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद उनके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है. अनंत 2015 में जून महीने में बाढ़ में हुई एक हत्या के मामले गिरफ्तार हुए थे.सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में अनंत सिंह पर लगाये गए सीसीए एक्ट को गलत माना जिससे उनकी रिहाई को लेकर रास्ता साफ़. अब तो बस समय का इंतजार है. उनकी रिहाई की उम्मीद की खबर से ही उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल है और वे छोटे सरकार के इंतजार में टकटकी लगाये बैठे हैं.



