उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री के रहस्य पर से पर्दा उठ गया. योगी आदित्यनाथ उत्तरप्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे और केशव मौर्य और दिनेश शर्मा उपमुख्यमंत्री होंगे. दरअसल योगी को यूपी का मुख्यमंत्री बनाकर भाजपा ने अगले लोकसभा चुनाव का एजेंडा तय कर दिया. ये तय हो गया कि अगले लोकसभा चुनाव में पार्टी हिन्दुवाद का कार्ड खेलेगी और हिन्दू वोटों के ध्रुवीकरण के लिए योगी का कार्ड फेंका गया है. बहरहाल उम्मीद करते हैं कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश का विकास होगा. इसलिए योगी आदित्यनाथ को दिल खोलकर बधाई दीजिये और मनोज सिन्हा के बढे कद पर भू-समाज पर गर्व कीजिये. क्योंकि मनोज सिन्हा मुख्यमंत्री बने या ना बने,लेकिन भू-समाज के प्रधानमंत्री बन चुके हैं.
ज़मीन से ज़मीन की बात
www.bhumantra.com



