मनोज सिन्हा ने कहा युवा निकाल देंगे साइकिल की हवा: उत्तरप्रदेश में चुनावी बयार हैं.पक्ष और विपक्ष एक-दूसरे पर कटाक्ष कर रहे हैं.जनता को लुभाने की हर मुमकिन कोशिश की जा रही है और साथ में वर्तमान सरकार पर खूब व्यंग्यवाण भी किया जा रहा हैं.इसी क्रम में ताजा बयान केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा का भी आया है.मनोज सिन्हा ने उत्तरप्रदेश की समाजवादी पार्टी की सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अबकी चुनाव में प्रदेश के युवा साइकिल की हवा निकाल देंगे.वे रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से अयोध्या के कारसेवकपुरम् में आयोजित युवा सम्मेलन के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे.

उन्होंने मुलायम सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि यादव परिवार ने पिछले चार वर्षों से अधिक समय में सिर्फ प्रदेश को लूटा ही है. यूपी में कहीं विकास नहीं दिखाई दे रहा.यूपी में विकास सिर्फ समाचार पत्रों के विज्ञापनों में दिख रहा है.अखिलेश ने अपने राज में उत्तर प्रदेश को उल्टा प्रदेश बना दिया.उन्होंने कहा कि प्रदेश में सिर्फ सत्ता नहीं व्यवस्था भी बदलनी है. इस परिवर्तन का दायित्व यहां के युवाओं के कंधे पर है. इन्हीं युवाओं ने ढाई वर्ष पहले नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाकर देश में परिवर्तन किया था.नोटबंदी के मसले पर मायावती पर निशाना साधते हुए सिन्हा ने कहा,नोटबंदी के बाद बसपा कार्यालय में ट्रकों की लाइन लग गई क्योंकि जिन प्रत्याशियों को टिकट बेचे गए थे, उन्हें पुराने नोट वापस कर नए नोट मांगे गए. नोटबंदी के असर से हालात ये हैं कि सपा-बसपा और कांग्रेस की राजनीतिक गतिविधि उत्तरप्रदेश में लगभग शून्य हो गई है.

ज़मीन से ज़मीन की बात – भू-मंत्र