भाजपा ने दो राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्ष को बदलने की घोषणा की तो अप्रत्याशित नाम उभरकर सामने आए. बिहार में जहाँ नित्यानंद राय को भाजपा अध्यक्ष बनाया गया तो दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष की कमान मनोज तिवारी को सौंप दी गयी.
Nityanand Rai to be the next BJP state President of Bihar.— ANI (@ANI_news) November 30, 2016
बहरहाल नित्यानंद राय को लेकर बाहर की दुनिया में एक कन्फ्यूजन है. कन्फ्यूजन जाति को लेकर है और ये कन्फ्यूजन सिर्फ आम आदमी को नहीं बल्कि अमर उजाला जैसे अखबार को भी है. और इसी कन्फ्यूजन में उसने खबर की हेडलाइन बनाई – “बीजेपी ने बदले दो प्रदेश अध्यक्ष,ब्राह्मण और भूमिहार पर लगाया दांव”
हालाँकि बाद में अपनी गलती का एहसास होते ही अमर उजाला ने शीर्षक बदल दिया लेकिन तबतक भू मंत्र की टीम स्क्रीन शॉट ले चुकी थी.
दरअसल इसमें गलती बिहार प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय की जाति को लेकर है.दरअसल वे जाति से अहीर यानी यादव हैं लेकिन राय टाइटल की वजह से कुछ लोग और पत्रकार उन्हें भूमिहार समझ बैठे और अमर उजाला से ऐसी गलती हो गयी.
उम्मीद करते हैं कि भाजपा में ऐसा कुछ कन्फ्यूजन नहीं होगा.वैसे आपको बताते चले कि भाजपा में ये बदलाव बिहार चुनाव की हार के मद्देनज़र किया गया है. बिहार चुनाव में हार के लिए सुशील मोदी, मंगल पांडे और नंद किशोर यादव को पार्टी की केंद्रीय इकाई जिम्मेदार मानती रही है. इसी के मद्देनज़र नित्यानंद राय की नियुक्ति हुई है. वैसे नित्यानंद राय जाति से यादव हैं और दबंग छवि के नेता हैं. चार बार विधायक का चुनाव जीत चुके हैं.



